1 जनवरी 2027 को 18 साल के हो रहे युवा जरूर बनवाएं वोट, चुनाव विभाग ने की अपील

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2026 - 12:40 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार, परमजीत) : जो युवक 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष के हो रहे हैं वे अपना वोट रजिस्टर जरूर करवा लें क्योंकि वह अपना वोट अप्लाई करने के लिए कानूनी तौर पर योग्य हैं। यह अपील करते हुए ए.डी.सी. एडिशनल जिला चुनाव अधिकारी फिरोजपुर कृष्ण पाल राजपूत ने कहा कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सेदारी पक्की करें और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की तरफ से वोटर लिस्ट बनाने का काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि स्पेशल रिवीजन-2027 का ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल 12 नवम्बर 2026 को पब्लिश हो चुका है और क्लेम और ऑब्जेक्शन फाइल करने का टाइम 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2026 तक है। क्लेम और ऑब्जेक्शन का निपटारा 28 दिसम्बर 2026 तक किया जाएगा, जबकि फाइनल इलेक्टोरल रोल 4 जनवरी 2027 को पब्लिश होगा।

एडिशनल जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि इलेक्टोरल रोल में नया नाम डालने के लिए फॉर्म-6, इलेक्टोरल रोल से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता या दूसरी डिटेल्स ठीक करवाने या वोट बदलवाने के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। यह फॉर्म संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर या इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के दफ्तर में जमा किए जा सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News