दिन में छाया अंधेरा! महानगर पर छाई काली घटा ने बदला मौसम, लाइटें जलाकर चले वाहन चालक
punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2026 - 10:20 AM (IST)
लुधियाना (अनिल): महानगर लुधियाना में आज अचानक मौसम ने करवट बदल ली। दिन के समय ही आसमान में चारों तरफ काली घटा छा गई जिससे दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया। आसमान में छाए घने काले बादलों के कारण ऐसा प्रतीत होने लगा मानो शाम हो गई हो।
मौसम में अचानक आए इस बदलाव के चलते सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को दिन में ही अपनी गाड़ियों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा। आसमान में छाई काली घटा ने पूरे महानगर को अपने आगोश में ले लिया। सामान्य दिनों के मुकाबले रोशनी कम होने के कारण वाहन चालकों को भी लाइटें जलाकर सफर करना पड़ा। महानगर में अचानक बदले मौसम का नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। आसमान में चारों तरफ फैले काले बादलों ने मौसम को सुहावना बना दिया वहीं बारिश भी तेजी से पढ़ने लगी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

