Rain Alert: पंजाब में अचानक बदला मौसम, इन तारीखों को लेकर जारी हुई चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 02:05 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब - हरियाणा में गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च महीने के बीच अचानक तापमान बढ़ने से गर्मी ने दस्तक दे दी है। 

sudden change in weather in punjab

इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम अचानक बदल गया है। शुक्रवार सुबह पंजाब के कई हिस्सों में मध्यम बारिश हुई। पंजाब और चंडीगढ़ में रात से ही घने बादल छाए हुए थे। इसके अलावा IMD ने पंजाब में 22 और 24 मार्च को बारिश की भविष्यवाणी की है।

PunjabKesari

मौसम विभाग ने 22 से 24 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 से 24 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 23 मार्च के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News