Weather : पंजाब में लोगों के छूटेंगे पसीने! हीटवेव का Alert जारी, पारा पहुंचेगा 40 के पार

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 06:28 PM (IST)

जालंधर : राज्य में गर्मी ने अब अपने तेवर और सख्त कर लिए हैं। मौसम विभाग ने पंजाब में 21 से 23 अप्रैल के बीच हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न सिर्फ दिन बल्कि रातें भी बेहद गर्म रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है, और कुछ इलाकों में तो 40 डिग्री के पार पहुंच भी चुका है। जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले 18 और 19 अप्रैल को भी तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

लेकिन इसके बाद कुछ राहत की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 से 30 अप्रैल के बीच धूल भरी आंधी चल सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से मैदानी इलाकों पर गर्म हवाओं का दबाव बढ़ गया है, जिसके कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद फिलहाल कम ही दिखाई दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News