Weather Update: पंजाब-हरियाणा में "मानसून" की धमाकेदार Entry, इस तारीख से बरसेगा अपने रंग में..

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 10:06 AM (IST)

 लुधियाना (सलूजा) : पंजाब व हरियाणा में वीरवार को मानसून ने धमाकेदार  दस्तक दे दी है। इस कारण गर्मी व उमस भरे मौसम से निजात मिल गई और मौसम का मिजाज बदल गया।

मानसून की दस्तक के साथ ही पहले धूल भरी आंधी व कई इलाकों में तेज हवाएं चली। मौसम विभाग चंडीगढ़ के प्रभारी डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अभी आने वाले एक-दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। उसके बाद 6 जुलाई से पंजाब व हरियाणा में मानसून अपने रंग में बरसेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News