Weather Update: पंजाब के मौसम को लेकर जरूरी खबर, विभाग ने दी ये सलाह

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2023 - 09:31 AM (IST)

लुधियाना: पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी ने अपना जलवा दिखाया है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। कल के मुकाबले आज तापमान में 0.5 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। आज तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सैल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान की बात करें तो फरीदकोट का तापमान 42.7 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, वहीं न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज की गई है, जो औसत से 2.2 डिग्री सैल्सियस ज्यादा है। 

पंजाब में होशियारपुर और मुक्तसर में सबसे कम तापमान 18.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।17 अप्रैल की आधी रात के बाद पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने से पंजाब के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी तरह, 18 से 20 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक इस हफ्ते पंजाब में कई जगहों पर बारिश होगी।

विभाग ने किसानों को दी सलाह 
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों की सिंचाई न करें, खेतों में खाद और कीटनाशकों का प्रयोग करें। तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए पेड़ों के नीचे नहीं रुकने, जल स्रोतों के पास नहीं जाने की भी सलाह दी गई है। अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सैल्सियस की कमी आ सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News