शादी से ठीक पहले लड़की वालों ने किया इनकार, मचा हंगामा... पुलिस तक पहुंचा विवाद
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 06:18 PM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): बटाला के गांधी कैंप इलाके में एक शादी से ठीक पहले विवाद खड़ा हो गया, जब लड़की पक्ष ने आखिरी समय पर शादी से इंकार कर दिया। इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। लड़के पक्ष का कहना है कि 19 तारीख को सगाई (शगुन) के दौरान रिश्ते में होने वाले उसके साले ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। उनका दावा है कि शादी की तैयारियों में लड़की को दिए गए कपड़े, मोबाइल और अन्य सामान मिलाकर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किए जा चुके थे। इसके बावजूद शादी वाले दिन बिना किसी स्पष्ट कारण के लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया।
वहीं, लड़के के परिवार की एक रिश्तेदार ने भी इस फैसले को गलत बताते हुए कहा कि इतना खर्च करने के बाद इस तरह अचानक मना करना उचित नहीं है और उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। लड़के के रिश्तेदारों ने कहा कि, अब तक डेढ़ लाख खर्च कर चुके हैं। फिर इस तरह से शादी से इनकार करना बहुत गलत है।
दूसरी ओर, लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि सगाई के दिन लड़का शराब के नशे में था और ठीक से बात करने की स्थिति में नहीं था। लड़की के भाई का कहना है कि वह दिल्ली में काम करता है और 19 तारीख को सुबह ही दिल्ली से वापस आया है। उसने कहा कि वह बहुत सारा सामान लेकर आया था और लड़के को शगुन लगाने के लिए गए थे। इस दौरान लड़के बहुत शराब पी रखी थी। जिसे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। पहले तो हमें लगा कि घर में शादी का माहौल हा तो शराब पी ली होगी। लड़की के भाई ने बताया कि लड़कों वालों ने पहले बताया था कि लड़का शराब नहीं पीता, लेकिन मौके पर वह नशे में मिला, जिसके बाद उन्होंने यह रिश्ता आगे न बढ़ाने का फैसला लिया। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते विवाद के चलते मामला पुलिस के पास पहुंच गया है, जहां इसकी जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

