पंजाब में लगातार घट रहे कंडोम के प्रयोग की क्या है वजह, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2024 - 08:26 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब में कंडोम का प्रयोग लगातार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि 10000 जोड़ों में से सिर्फ पंजाब में 895 लोग ही कंडोम का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। आमतौर पर डॉक्टर और मेडिकल साइंस कई बीमारियों से बचने के लिए यौन संबंधों के दौरान कंडोम के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक आजकल के युवाओं में कंडोम के इस्तेमाल की दर लगातार घटती जा रही है। वैसे आपको बता दें कि कंडोम आपकी सेहत की सुरक्षा करता है। इसके अलावा आपके साथी की सेहत भी सुरक्षित रहती है। ज्यादा कंडोम के इस्तेमाल का मतलब है ज्यादा स्वास्थ्य और परिवार नियोजन जागरूकता। 

एक सर्वे के अनुसार भारत में 6 प्रतिशत लोग ही ऐसे हैं, जो कंडोम की उपयोगिता के बारे में नहीं जानते होंगे, जबकि 94 प्रतिशत लोग इसकी उपयोगिता को भली भांति से जानते हैं। भारत में हर साल औसतन 33.07 करोड़ कंडोम खरीदे जाते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग बिना कंडोम के ही सेक्स में दिलचस्पी रखते हैं। एक सर्वेक्षण के अनुसार 10,000 जोड़ों में से पंजाब में सिर्फ 895, चंडीगढ़ में 822, पुडुचेरी में सिर्फ 960, हरियाणा में 685, हिमाचल प्रदेश में 567, राजस्थान में 514 और गुजरात में 430 जोड़े कंडोम का उपयोग करते हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ डिपार्टमेंट के सर्वेक्षण के अनुसार, दादरा नगर हवेली भारत में एकमात्र ऐसी जगह है जहां कंडोम का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। यहां 10 हजार जोड़ों में से 993 जोड़े सेक्स करते समय कंडोम का उपयोग करते हैं। दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश है, जहां 10 हजार में से 978 जोड़े कंडोम का उपयोग करते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News