पंजाब में इस तारीख से शुरु होगी गेहूं की खरीद, जारी हुए ये निर्देश
punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 11:05 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने गेहूं खरीद का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार गेहूं की खरीद पंजाब में 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक चलेगी। पंजाब में सरकार ने गेहूं की खरीद को लेकर 1862 खरीद केंद्र बनाए हैं। इसे देखते हुए संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि फसल की खरीद के 72 घंटों के भीतर अदायगी किसानों को की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें : ‘आप’ की महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री से की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
आपको बता दें कि बीते दिन रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) ने आज सीजन दौरान पंजाब में अप्रैल 2022 के अंत तक गेहूं की खरीद के लिए 247731 रुपए की प्रवानगी दे दी थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here