Shocking! अदला-बदली हुई लाश, संस्कार के बाद पहुंचा परिवार तो मच गया हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Dec 13, 2022 - 02:27 PM (IST)

फाजिल्का(नागपाल): जिला फाजिल्का के अस्पताल में हैरान कर देने वाला मामाला सामने आया है। दरअसल, इसे सिविल अस्पताल फाजिल्का प्रशासन की बड़ी लापरवाही कहे या एक मृतक व्यक्ति के परिजनों की जिन्होंने मृतक के शव की पहचान नहीं की और उसके स्थान पर अन्य मृतक व्यक्ति जिसका शव अस्पताल के शवगृह में रखा था, का अंतिम संस्कार कर दिया। इस कारण मृतक जिसका अंतिम संस्कार हो गया, के परिजनों ने सिविल अस्पताल परिसर में रोष धरना लगा दिया।

जानकारी के अनुसार फाजिल्का उपमंडल के सीमावर्ती गांव मंडी हजूर सिंह वासी जंगीर सिंह (58) का गत रात्रि जिस ट्रैक्टर पर वह बैठा था उसके नीचे आने से उसकी मौत हो गई। इस पर उसका शव पुलिस कार्रवाई व पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया। अस्पताल के शव गृह में ही फाजिल्का उपमंडल के गांव घटियावाली वासी हरबंस सिंह जिसकी रेलगाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई,  जिसका शव भी रखा हुआ था। धरना स्थल पर जानकारी देते हुए गांव मंडी हजूर सिंह वासी हरदीप सिंह व गुरनाम सिंह ने बताया कि आज सायं काल जंगीर सिंह के परिजन पुलिस कार्रवाई पूरी होने तथा पोस्टमार्टम के बाद जंगीर सिंह का शव लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। जब अस्पताल कर्मचारियों ने उन्हें अंतिम संस्कार के लिए शव दिया तो पारिवारिक सदस्य यह देख कर दंग रह गए तथा दुखी हो गए क्योंकि शव जंगीर सिंह का नहीं था। इस पर उन्होंने शव को अस्पताल के शवगृह में ही छोड़ दिया।

 इस मामले में गुस्साएं लोगों ने अस्पताल का मुख्यद्वार बंद कर वहां पर रोष धरना लगा दिया।  मृतक के परिजनों की मांग है कि इस घटना के लिए जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में संपर्क करने पर सिविल अस्पताल फाजिल्का के एस.एम.ओ. डा. रोहित गोयल ने बताया कि सिविल अस्पताल के शवगृह में विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के 3 शव रखे हुए थे।शव की पहचान का कार्य मृतक के परिजनों ने करना होता है जिस के बाद डाक्टर शव का पोस्टमार्टम कर शव मृतक के परिजनों को सौंप देते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News