पंजाब में ₹3 करोड़ की लॉटरी का विजेता गायब: जालंधर काउंटर से खरीदी गई टिकट

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 09:31 PM (IST)

लुधियाना/जालंधर: लुधियाना की एक लॉटरी एजेंसी के जालंधर के फिल्लौर काउंटर से खरीदी गई लॉटरी टिकट ने किसी को रातों-रात करोड़पति बना दिया। इस टिकट पर कुल ₹3 करोड़ का इनाम निकला है, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि विजेता शख्स अभी तक लापता है।

हालांकि, लॉटरी एजेंसी के अनुसार, तीसरे दिन भी विजेता क्लेम करने नहीं आया है। टिकट खरीदने वाले व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। एजेंसी का कहना है कि जब तक विजेता खुद क्लेम करने नहीं आता, तब तक इनाम जारी नहीं किया जा सकता।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर उत्सुकता और चर्चा का माहौल है। एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि यदि टिकट का मालिक सामने आए तो तुरंत क्लेम करे, ताकि करोड़ों का इनाम उसे मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News