इस पूर्व विधायक पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 05:38 PM (IST)

पंजाब डेस्क: जालंधर सेंट्रल हल्के से एक बड़ी घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हल्के के पूर्व कांग्रेसी विधायक राजिंदर बेरी द्वारा एक महिला से बदतमीजी की और धक्केशाही करने की बात पता चली है। पीड़ित महिला नीतू सहगल पानीपत की रहने वाली है और उसकी एक कोठी न्यू देओल नगर जालंधर में भी है। यह कोठी उसने रमन बहल नामक व्यक्ति को करीब 3 सालों से किराए पर दी हुई है। यही नहीं रमन उनकी कम्पनी में ही नौकरी करता है। 

PunjabKesari

पैसों की जरूरत के चलते महिला ने रमन बहल को कोठी खाली करने के लिए कहा है। महिला ने कहा कि उन्हें कारोबार में घाट पड़ गया है उसका पति भी बीमार हो गया जिसके चलते उन्होंने इस कोठी को बेचने का सोचा है। महिला ने बताया कि वह काफी देर बाद यहां पर आई है इसिलए उसे अपनी कोठी की लोकेशन याद नहीं थी। जब रमन बहल ने उसे लोकेशन भेजी तो महिला कोठी पहुंची तो वहां पर पहले से ही पूर्व कांग्रेसी विधायक राजिंदर बेरी अपने गनमैन के साथ मौजूद था। 

इस दौरान राजिंदर बेरी ने महिला को अकेली देखकर उससे बदतमीजी करते हुए उसे धक्के मारकर निकाल दिया। यही नहीं उसे धमकी भी दी है। इसके तुरन्त बाद पीड़ित महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए इंसाफ की मांग की है। महिला ने मीडिया से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि राजिंदर बेरी का असली चेहरा सबके सामने लाया जाए कि वह महिलाओं के साथ कैसे बदतमीजी करता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News