वर्दी का रौब दिखाकर महिला से दरिंदगी! जांच में पुलिसकर्मी निकला...
punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 03:10 PM (IST)
लुधियाना (राज) : कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए और खाकी वर्दी का रौब दिखाकर एक युचतर की अस्मत से खिलवाड़ करने का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शातिर कलयुगी दरिंदे ने खुद को पंजाब पुलिस का मुलाजिम बताकर न सिर्फ एक महिला और उसके रिश्तेदारों को बुरी तरह डराया-धमकाया, बल्कि उन्हें झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर महिला को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी महिला को एक सुनसान खाली जगह पर ले गया, जहां उसने पीडि़ता की बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन बलात्कार की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बलविंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और जबरन रास्ता रोकने सहित विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि बीती 7 जुलाई को वह अपने रिश्तेदारों के साथ किसी काम के सिलसिले में जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति उनके आगे आकर रुका। आरोपी ने आते ही बेहद कड़क आवाज में उन्हें डांटना शुरू कर दिया और सीना ठोक कर दावा किया कि वह पुलिस महकमे का मुलाजिम है। आरोपी ने पीडि़ता और उसके साथ मौजूद रिश्तेदारों पर रौब झाड़ते हुए उन्हें किसी संगीन मामले में नामजद करने और तुरंत जेल भेजने की खौफनाक धमकी दी, जिससे वे सभी बुरी तरह सहम गए। जब पीड़िता और उसके रिश्तेदार पुलिस के डर से हाथ-पैर जोड़ने लगे, तो आरोपी ने एक सोची-समझी साजिश के तहत पीड़िता को अलग ले जाने का मन बनाया। उसने रिश्तेदारों को वहीं खड़े रहने की धमकी दी और पीड़िता को जबरन डरा-धमकाकर अपनी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा लिया। शातिर आरोपी पीड़िता को लेकर एक सुनसान और खाली पड़े प्लॉट/इलाके में पहुंच गया। वहां सन्नाटे का फायदा उठाते हुए आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन मारपीट की और उसके बलात्कार कर मौके से फरार हो गया था।
पुलिस की जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी कोई असली पुलिसकर्मी नहीं, बल्कि एक शातिर ठग और बलात्कारी है, जिसका नाम बलविंदर सिंह है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या उसने पहले भी पुलिस का फर्जी रौब दिखाकर शहर में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

