सतलुज दरिया में महिला की गर्दन काट कर फेंका, हदबंदी में उलझी दो पुलिस थानों की पुलिस
punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 01:44 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): थाना लाडोवाल के अधीन आते सतलुज दरिया में आज सुबह 11 बजे एक महिला का शव मिला। पानी से शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकला। जानकारी देते हुए ए.सी.पी. तलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला का कत्ल चाकू से गर्दन काट कर किया गया है और महिला की उम्र 25 वर्ष के करीब बताई जा रही है। आपको बता दें कि मौके पर जिस चाकू से महिला की हत्या की गई थी वह भी बरामद कर किया गया है।
यह भी पढ़ें : एक महीने के Honeymoon Period में AAP की बल्ले-बल्ले पर सामने हैं ये बड़ी चुनौतियां...
इसी बीच जांच के बाद पता चला कि जिस स्थान पर कत्ल हुआ वह स्थान थाना फिल्लौर के अधीन पड़ता है। इसके बाद थाना फिल्लौर पुलिस को सूचना दी गई। इस वक्त थाना लाडोवाल व फिल्लौर पुलिस यह जांच कर रही है कि यह कत्ल किस थाने के अधीन हुआ है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here