दूसरी बेटी पैदा होने से दुखी हो गई महिला, मानसिक परेशानी में किया कुछ ऐसा जो सोचा न था

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 06:04 PM (IST)

अबोहर : गांव बल्लूआना में एक विवाहिता ने अपने घर दूसरी बेटी के पैदा होने की मानसिक परेशानी के चलते बीते दिन कोई जहरीली चीज खा ली थी। हालत खराब होने के कार उसे इलाज के लिए फरीदकोट रेफर कर दिया गया। वहां वह ठीक हो गई थी और परिवार वाले उसे बठिंडा ले गए, जहां गत रात उसकी मौत हो गई। थाना सदर की पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।     

प्राप्त जानकारी के अनुसार आशा (35) के पिता कश्मीर निवासी पन्नूखेड़ा ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी करीब  17 साल पहले बलदेव सिंह निवासी बल्लुआना से की थी, जो कि फलों की रेहड़ी लगाता है। आशा के घर एक 5 साल की लड़की और एक छोटा लड़का है। करीब दो महीने पहले आशा को फिर बेटी हुई। इसके बाद वह डिप्रेशन का शिकार हो गई। उसकी दवा भी अबोहर से चल रही थी।  

इसी परेशानी के चलते उसने 11 अप्रैल को घर में रखी कोई जहरीली चीज निगल ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया पर जब उसकी हालत में सुधार न हुआ तो परिवार वाले उसे बठिंडा ले गए। जहां बीती रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव शव को मोर्चरी में रखवाया। सहायक सब-इंस्पेक्टर ओम प्रकाश द्वारा  पति व पिता के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News