कर्ज से तंग रामपुर मंडेर के मजदूर ने की खुदकुशी

punjabkesari.in Friday, Aug 31, 2018 - 08:15 PM (IST)

मानसा (मित्तल): गांव रामपुर मंडेर के खेत मजदूर लखवीर सिंह पुत्र दलवारा सिंह ने फाहा लेकर खुदकुशी कर ली। प्रात:काल जब किसान सतपाल सिंह अपने खेत पहुंचा तो वहां स्थित जामुन के पेड़ पर एक व्यक्ति को लटकते देख गांव के सरपंच राजा सिंह को सूचित किया। सरपंच ने तुरंत थाना बोहा को इस खुदकुशी की घटना के बारे में बताया। 

वारदात स्थल पर मौजूद मृतक के भाई लक्खा सिंह ने बताया कि मृतक लखवीर सिंह के सिर पर करीब 2 लाख रुपए का कजऱ् था,जिसके चलते वह परेशान रहने लग पड़ा था। मृतक अपने पीछे परिवार में एक पुत्र और पत्नी को छोड़ गया है। थाना बोहा पुलिस सहायक थानेदार लक्खा सिंह और हवलदार परमजीत सिंह ने बताया कि लाश का पोस्टमार्टम बुढलाडा अस्पताल में करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News