पेंट करने आए कारीगरों ने दिया वारदात को अंजाम, 2 लोगों पर FIR दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 11:06 AM (IST)

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): घुमान कलां थाने के गांव चक भंगवां में एक घर का ताला तोड़कर सोने के गहने और कैश चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में दीपक अरोड़ा पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी गांव चक भंगवां ने बताया कि वह अपने घर को ताला लगाकर बाहर गया था। जब वह घर लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर से सोने की चेन, लेडी ब्रेसलेट और 15 हजार रुपये कैश गायब थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में उसे पता चला कि घर में पेंट करने आए बिक्रम मसीह निवासी भुंबली और सोनू निवासी बब्बरी, थाना तिबड़ ने कथित तौर पर यह चोरी की है। दीपक अरोड़ा के बयानों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News