Instant Loan के चक्कर में बड़ी मुसीबत में फंस सकते है आप! हैरान कर देगा ये मामला
punjabkesari.in Wednesday, Jul 12, 2023 - 01:13 PM (IST)

लुधियाना (राज): अगर आप के मोबाइल पर इंस्टेंट लोन का लिंक या एड आ रहा है, या फिर आप खुद इंस्टेंट लोन के चक्कर में पड़ रहे है, तो सावधान हो जाए। यह इंस्टेंट लोन लेकर आप बड़ी मुसिबत में फंस सकते है। प्ले स्टोर में ऐसी सैंकडें एप्प मौजूद है। जोकि जल्द लोन देने का दावा करती है। यह साइबर ठग को एक से दस मिनट के अंदर लोन देने का झांसा देकर फंसा लेती है। फिर लिंक के जरिए मोबाइल का सारा डाटा हैक कर लेते है। जब शिकार फंस कर लोन ले लेता है तो उससे मोटा बयाज वसूला जाता है। हैक किए मोबाइल डाटा, फोटोंस को ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। शहर के कई लोग भी ऐसी एप्प के शिकार हो चुके है और डिपैशल का शिकार भी हो चुके है। ऐसी कई शिकायतें साइबर सैल के पास पड़ी हुई है।
दरअसल, आज कल लोगों के घरों के हालता कुछ ठीक नहीं रहते है। इंकम कम है, तो खर्च ज्यादा है। कई मध्यम वर्ग के लोग इधर उधर से पैसे उधारी लेकर या फिर दोस्तों से मांग कर अपने खर्च पूरे करते है। लेेकिन, ऐसे में जब हर जगह से रास्ते बंद होते है तो आजकर इंटरनेट का प्रयोग करते है। रोजाना इंटरनेट पर जल्द लोन देने वाली कंपनियों के एप्प नजर आते है, कई बार लिंक भी भेजे जाते है। कुछ कंपनियों को छोड़ कर ज्यादातर एप्प और लिंक साइबर ठगों द्वारा बनाया जाल होता है। जोकि पहले कम ब्याज का झांसा देता है। लोगों को यह लगता है कि कुछ मिनटों में उन्हे पैसां मिल रहा है, उनकी परेशानी का हल निकल जाएगा। लेकिन, उन्हे क्या पता होता है कि यह जल्द लोन का झांसा उनकी परेशानियां दूर करने के लिए नहीं बल्कि मुसिबत बढ़ाने के लिए है। जोकि लोगों को झांसे में लेकर फिर उन्हे बुरी तरह प्रताडि़त करते है।
इंस्टैंट लोन वाले ठग ऐसे फंसाते है शिकार
इंस्टैंट लोन की अलग-अलग एप्प से गूगल प्ले स्टोर भरा पड़ा है। उस पर लोन अप्लाई करने पर कंपनी वाले उन्हे एक लिंक भेजे है, फिर उस लिंक पर क्लिक कर सारी डिटेल भरने और दस्तावेज अपलोड करने के लिए कहते है। इसके बाद भोलेभाले लोग लिंक पर क्लिक कर देते है। जैसे ही वह लिंक पर क्लिक करते है, तो उनका मोबाइल ठग हैक कर लेते है। मोबाइल के अंदर पड़े संपर्क नंबर, फोटोस, वीडियो और डाटा साइबर ठगों के पास पहुंच जाते है। लोन लेने वाले ग्राहकों से बैंक डिटेल, तीन महीने का बैंक स्टेटमेंट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज अलपोड करवाए जाते है। फिर उन्हे कुछ घंटों में अप्लाई किए लोन की रकम से कम लोन दिया जाता है। इसके बाद शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का खेल।
पैसे अकाऊंट में आने के कुछ दिनों बाद ही करते लगते है प्रताडि़त
लोन की रकम देने के कुछ दिनों बाद ही एप्प के टेलीकॉलर और रिकवरी एजेंट ग्राहक को प्रताडि़त करना शुरू कर देते है। उन्हे ज्यादा पैसे वापिस करने के लिए धमकाया जाता है। पैसे ना देने पर उनके वाट्सएप्प पर गंदी गालियां भेजी जाती है। लोन देते समय उनके मोबाइल से हैक की डिटेल को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी जाती है। उसके कंटैक्ट लिस्ट में मौजूद सभी लोगों को उस व्यक्ति की फोटो के नीचे डिफॉल्टर रेपिस्ट और अन्य नाम से मैसेज बना कर भेजा जाता है। उन्हे रोजाना दर्जनों कॉल्स की जाती है, उसके परिवार के सदस्यों को फोन और वट्सएप्प के जरिए धमकाया जाता है। उसकी पर्सनल जानकारी सोशल मीडिया पर सांझा कर दी जाती है उन्हे चीटर बताया जाता है। उन्हे समाजिक तौर पर इतना अपमान किया जाता है कि व्यक्ति डिपैशन का शिकार हो जाता है।
इंस्टेंट लोन के चक्कर में एक युवक ने गावां ली थी जान
सिविल सिटी का रहने वाला एक युवक मंदी के दौर से गुजर रहा था। वह काफी बिमार था। इसलिए भी उसे पैसों की जरूरत थी। उसके मोबाइल पर एक्सप्रैस लोन के नाम से एक लिंक आया था। उसे जरूरत थी, इसलिए उसने लिंक क्लीक कर दिया था। इसके बाद उसके कंपनी की तरफ से जल्द लोन का झांसा दिया गया था। उसने 50 हजार रुपए का लोन अप्लाई किया। लेकिन, उसके खाते में सिर्फ 2900 रुपए आए थे। मगर कुछ दिनों बाद कुछ अज्ञात नंबरों से कॉल आई कि उसने लोन लिया है, इसलिए 5 हजार रुपए भेजे गए लिंक पर क्लीक कर जाम करवा दें। सुनील ने कहा कि उसने तो 50 हजार अप्लाई किया था। मगर उसे तो 2900 मिलें है। अब पांच दिन बाद ही 5 हजार रुपए कैसे बन गए। उक्त लोग पांच दिनों का बयाज 2100 रुपए ऊपर मांगने लगे। जब उसने कहा कि उसे लोन नहीं चाहिए वह अपने 2900 वापिस ले लें तो सामने से उसे गालियां निकाली गई। इतना ही नहीं उसके बेटे को मारने की धमकी तक दे दी गई थी। उक्त आरोपियों ने उसके मोबाइल का सारा डाटा हैक कर लिया था और अब उसे रोजना गालियां भेज रहे थे। और उसके रिश्तेदारों को भी परेशान कर रहे थे। उसने इस संबंध में थाना साइबर सैल की पुलिस को शिकायत दी है। जब तक पुलिस की जांच शुरू हुई तो ठगों ने उसे इतना परेशान कर दिया कि उसने सुसाइड ही कर ली थी।
लोन लेकर फंसा, सभी रिश्तेदारों को गंदे मैसेज भेज, युवक घर से भागा
काम मंदा होने के कारण बी.आर.एस. नगर का एक युवक भी इंस्टेंट लोन के चक्कर में फंस गया था। उसने लोन तो ले लिया। लेकिन, उसकी मुसिबत बढ़ गई। लोन की पैमेंट देने के कुछ दिनों बाद ठगों ने उसका जीना मुहाल कर दिया था। ठगों ने उसके परिवार और अन्य रिश्तेदारों को गंदे मैसेंज भेजने शुरू कर दिए थे। इससे युवक इतना डिप्रैशन में आ गया था कि वह घर से भाग गया था। उसके परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी। हालांकि, युवक एक दिन बाद घर वापिस आ गया था। तब जाकर उसने परिवार को सारी बता बताई थी।