2 महीने पहले हुए प्रेम विवाह का दुखद अंत, पत्नी गई मायके तो पति ने पड़े से लटक की खुदकुशी

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 06:29 PM (IST)

लुधियाना(राज,धालीवाल): एक प्रेमी जोड़े ने प्रेम विवाह करके अपनी नई दुनिया बसाई थी परन्तु उनके प्रेम विवाह का 2 महीनों बाद ही दुखदाई अंत हो जाएगा, यह कभी नहीं था सोचा। विवाह के बाद पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा रहने लगा, जिस कारण पत्नी अपने मायके चली गई, जबकि पति परेशान रहने लगा। दो दिन पहले उक्त नौजवान अपने घर से निकला परन्तु वापस नहीं आया।

शुक्रवार को उसकी लाश बीरमी स्थित एक पेड़ पर लटकती मिली। नौजवान ने पेड़ के साथ लटक कर खुदकुशी कर ली थी। इस तरह 2 महीने में ही प्रेम विवाह का दुखदायी अंत हो गया। मौके पर पहुंची थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने किसी तरह लाश को नीचे उतार कर सिविल अस्पताल के मुर्दा घर में पहुंचाया। मृतक की पहचान गांव बीरमी के गुरदर्शन सिंह के तौर पर हुई है¤ एस.एच.ओ. परमदीप सिंह ने बताया कि गुरदर्शन सिंह सुरक्षा मुलाजिम था। उसने 2 महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था परन्तु उसका पत्नी के साथ झगड़ा रहने लगा। दो हफ्ते पहले उसकी पत्नी घर से चली गई थी। इसके बाद गुरदर्शन परेशान रहने लग गया। 2 दिन पहले वह अपनी मां को मोबाइल ठीक करवाने का कह कर दोपहर को घर से गया परन्तु वापस नहीं आया था।

उसके परिवार वालों ने उसकी खोज की लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। फिर शुक्रवार की सुबह पुलिस को पता लगा कि गांव बीरमी में स्थित घने वृक्षों में एक नौजवान की लाश लटक रही थी, जिसमें काफी बदबू आ रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की तो पता लगा कि नौजवान गुरदर्शन सिंह है, जो कि 2 दिन पहले घर से निकला था और उसने पेड़ पर रस्से के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली¤ पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता के बताने मुताबिक पत्नी के जाने के बाद वह काफी परेशान था। हो सकता है इसी कारण उसने खुदकुशी की हो। हालांकि पुलिस को मौके पर या घर से कोई भी खुदकुशी नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने केस में पिता के बयानों के आधार पर धारा-174 की कार्यवाही की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News