Punjab: 5 बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध हालत में मौ+त, 9 महीने पहले हुई थी शादी

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 03:15 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा के गांव पांशटां में उस समय सनसनी फैल गई, जब 5 बहनों के इकलौते भाई की घर में संदिग्ध हालात में फांसी लगी हुई लाश मिली। मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह पुत्र अजीत सिंह, निवासी गांव पांशटा के रूप में हुई है। मृतक की बहन के अनुसार, उसके भाई की शादी करीब 9 महीने पहले ही हुई थी।

PunjabKesari

उसने बताया कि उसकी भाभी बीते दिन घर आई थी, जहां किसी बात को लेकर उसका उसके भाई के साथ विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से चली गई। बहन ने आरोप लगाया कि इसी बात से दुखी होकर उसके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की बहन की ओर से कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने मृतक अमृतपाल सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है।
PunjabKesari

पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि यह मामला आत्महत्या का है, लेकिन साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News