Canada से आई खबर ने परिवार में मचाया कोहराम, 3 महीने की बच्चे के सिर से उठा पिता का साया

punjabkesari.in Monday, Nov 03, 2025 - 06:43 PM (IST)

बटाला (गुरप्रीत): कनाडा से दुखदायी खबर सामने आई है। बेहतर भविष्य की तलाश में 2 साल पहले कनाडा गए पंजाबी युवक सुखदेव सिंह उर्फ ​​जोबन (32) की कनाडा में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक बटाला के उमरपुरा नवी आबादी का रहने वाला था। वह अपने पीछे अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और 3 महीने की बच्ची को छोड़ गया है।

मां लखबीर कौर, पिता सतनाम सिंह और रिश्तेदार हरजिंदर सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह 2 साल पहले अपनी पत्नी के साथ स्पाउस वीजा पर कनाडा गया था और ब्रैम्पटन में रह रहा था। कल काम से लौटते समय एक अन्य वाहन की लापरवाही के कारण हुई दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मृतक का परिवार अब सुखदेव सिंह के शव को भारत वापस लाने की गुहार लगा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini