जान से मारने की मिल रही थीं धमकियां, युवक ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2022 - 06:12 PM (IST)

तरनतारन(रमन): चोरी का आरोप लगाने वाले 4 व्यक्तियों की लापरवाही के कारण एक युवक दरिया में डूब गया। थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने कार्रवाई कर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

जानकारी देते हुए दर्शन सिंह पुत्र मान सिंह निवासी धूंदा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उसका बेटा गुरलाल सिंह अपने दोस्त अमृतपाल सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी धूंदा के घर गया था। तब दोस्त अमृतपाल सिंह के पिता गुरदयाल सिंह ने उसके बेटे गुरलाल सिंह पर घर से 5 हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगाया। गाली-गलौच कर दोनों बाप-बेटे ने गुरलाल सिंह को जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से उसका बेटा गुरलाल सिंह घर नहीं आया। बेटे की तलाश करने पर पता चला कि अमृतपाल सिंह, धर्मजीत सिंह उर्फ साजन पुत्र पप्पू निवासी धूंदा, वीरु पुत्र चरन सिंह निवासी धूंदा, जसकरन सिंह उर्फ काका पुत्र दिलबाग सिंह निवासी धूंदा उसके बेटे गुरलाल को भगाते हुए दरिया की तरफ ले गए। आरोपियों से बचने के लिए उसके बेटे ने दरिया में छलांग लगा दी। उसे तैरना नहीं आता था इसके कारण वह दरिया में डूब गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News