बड़ी वारदात, घर में घुसकर युवक को उतारा मौ''त के घाट

punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2023 - 01:20 PM (IST)

फरीदकोट (जगतार): फरीदकोट जिले के गांव घुगियाना में देर रात हुए झगड़े में घर में घुसकर एक युवक की कथित तौर पर तेजधार हथियारों से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस झगड़े में मृतक युवक के पिता गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि हमलावर पक्ष के 2 लोग भी इलाज के लिए फरीदकोट के जी.जी.एस. मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं। इस वारदात में पुलिस ने एक महिला सहित 6 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी देते हुए एस.पी। (हेडक्वार्टर) फरीदकोट जसमीत सिंह ने बताया कि गांव घुगियाना में देर रात महिला के चरित्र के संबंध में गलत अफवाहें फैलाने को लेकर दो परिवारों में झगड़ा हुआ था। इसमें बलकरन सिंह नाम के युवक की मौत हो गई जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका फरीदकोट के जी.जी.एस. मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक बलकरन सिंह की पत्नी के खिलाफ गांव में गलत अफवाहें फैलाए जाने को लेकर झगड़ा हुआ था।  घायल के बयानों पर एक महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और 2 लोगों को घायल हालत में राउंडअप कर पुलिस की निगरानी में फरीदकोट के जी.जी.एस. मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है बाकि रहते 2 लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News