युवक की बेरहमी से ह/त्या, घटना के बाद हमलावर फरार
punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 04:55 PM (IST)
पठानकोट (धरमिंदर): जिला पठानकोट के गांव समराला में एक 20 साल के युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव समराला का रहने वाला युवक किसी काम के लिए गांव राजकरूरा की ओर जा रहा था। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते कुछ व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी उसे गंभीर रूप से घायल हालत में छोड़ कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल लाया गया पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते युवक को निशाना बनाया गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं इस बारे में SSP पठानकोट ने कहा कि शुरुआती जांच में हत्या का कारण पुरानी रंजिश सामना आ रहा है। आरोपी फरार हैं और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

