घर में घुस नाबालिगा से की हैवानियत की हदें पार, मां ने देखा तो उड़े होश

punjabkesari.in Sunday, Jan 31, 2021 - 02:18 PM (IST)

लुधियाना (राज): नाबालिगा को अकेली देखकर पड़ोसी युवक डरा-धमकाकर बाथरूम में ले गया, जहां उसने नाबालिगा के साथ दुष्कर्म किया। जब मां उसे ढूंढते हुए बाथरूम के पास पहुंची तो आरोपी महिला को धक्का देकर भाग निकला। मां के पूछने पर नाबालिग बेटी ने सारी घटना बताई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की मां केे बयानों पर पड़ोसी युवक राधे के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह और उसका पति फैक्टरी में काम करते है। उनके 4 बच्चे है। जिसमें 16 साल की बेटी सबसे बड़ी है। महिला का कहना है कि वह अपने काम पर गई हुई थी। पीछे उसके बच्चे घर में अकेले थे। देर शाम जब वह काम से वापस आई तो उसके 3 बच्चे कमरे में थे। मगर बेटी नहीं थी।

वह बेटी को ढूंढने लगी। इस दौरान उसे बाथरूम से रोने की आवाज आई। जब वह बाथरूम की तरफ जा रही थी। तब अचानक राधे बाहर निकला और उसे धक्का देकर भाग गया। इसके बाद उसने देखा की बाथरूम के अंदर उसकी बेटी रो रही थी। उसकी बेटी ने बताया कि उक्त आरोपी उसे डरा-धमका कर बाथरूम में ले गया था। जहां उसके साथ गलत काम किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Related News