अमृतसर में धार्मिक समागम पर टिप्पणी करने वाली युवती की पिटाई, खींचे बाल, जड़े थप्पड़.... VIDEO वायरल
punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 02:04 PM (IST)
अमृतसर : जिले में एक होटल कर्मी युवती की पिटाई करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, धार्मिक समागम में आने वाले लड़के-लड़कियों को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर होटल कर्मी युवती की पिटाई की गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर निहंगों ने भी विरोध जताते हुए युवती को चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार, अमृतसर के एक होटल में काम करने वाली युवती कोमल ने बीती 21 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उसने गुरुद्वारा शहीदा साहिब में धार्मिक समागम में आने वाले लोगों के होटल में कमरा तलाशने को लेकर टिप्पणी की थी। युवती ने दावा किया था कि कुछ लोग कमरे के लिए पैसे देने की बात कर रहे हैं। इस टिप्पणी के बाद लड़की के एक दोस्त ने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवती के साथ मारपीट की। मारपीट करने वाले लड़के ने युवती कोमल पर कमरे से मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप भी लगाया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
वहीं, निहंगों ने युवती की टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध जताया है और उसे चेतावनी दी है। पुलिस ने वायरल वीडियो और पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। वीडियों में युवती कोमल ने कहा कि, संडे था और यहां पर चुपेहरा था। इस दौरान हमने देखा कितनी संख्या में लड़के-लड़कियां आते हैं। युवती ने आगे कहा मैं कहूं कि इतनी आग लगी हुई है न इन्हें। कह रहे हैं कि बस आप रूम दिलवा दो, पैसे जितने मर्जी ले लो। यारों के साथ आईं, जितने तक चुपेहरा खत्म नहीं हुआ ना, चार बजे तक गई नहीं।
इसके बाद लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर युवती कोमल की पिटाई कर दी। युवक ने पिटाई करने वालों में एक महिला को अपनी पत्नी, जबकि दूसरी को भाभी और तीसरी को बहन बताया है। ये सभी अमृतसर के रहने वाले हैं। लड़के ने बताया कि जिस होटल में ठहरा था, कोमल भी वहां ठहरी थी और इसी दौरान उसने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। सीसीटीवी चेक किए गए, जिसमें कोमल फोन करते दिखी। इसके बाद मंगलवार को उसे पकड़ा और पिटाई कर दी। थाना डिवीजन बी के SHO किरणप्रीत सिंह ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

