पुलिस ने नशे की हालत में काबू किए 2 युवक, मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 02:27 PM (IST)

हाजीपुर (जोशी): पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। हाजीपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मुस्तैदी दिखाते हुए नशे की हालत में 2 युवकों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। दोनों आरोपियों का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. हरप्रेम सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. गुरविंदरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी इलाके में गश्त और चेकिंग पर थी। हाजीपुर से भल्लोवाल की ओर जाते समय जब पुलिस पार्टी भल्लोवाल नहर के पुल के पास पहुंची, तो सड़क किनारे झाड़ियों में 2 युवक संदिग्ध और नशे की हालत में बैठे दिखाई दिए। पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही धर-दबोचा। पकड़े गए युवकों की पहचान मनीष पुत्र राम निवासी खटिगड़ और रवि कुमार पुत्र कृष्ण चंद निवासी बंबोवाल के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद दोनों युवकों को सरकारी सिविल अस्पताल, मुकेरियां में डोप टेस्ट के लिए ले जाया गया। अस्पताल से मिली डोप टेस्ट की रिपोर्ट में नशे की पुष्टि (पॉजिटिव) होने के बाद, पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसते हुए एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News