युवा कांग्रेस नेता ने किया शोरूम मालिक पर जानलेवा हमला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 05:24 PM (IST)

जालंधर (मृदुल) : युवा कांग्रेस नेता ने विनय नगर में एक ड्रेसगुरु शोरूम के मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया है। शोरूम के मालिक की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर जज प्रॉपर्टी डीलर के मालिक श्रीकंठ जज का लड़का है।

विनय नगर के हाउस नंबर 91 निवासी पीड़ित बलजिंदर सिंह ने बताया कि उनका ड्रैसगुरु के नाम का एक शोरूम है जहां वह लड़कों के कपड़े डिजाइन करते हैं। उनके पास श्रीकंठ जज के बेटे हैरी ने कुछ दिन पहले कुर्ता पजामा सिलाने का आर्डर दिया था। होली के कारण सिलने में समय लग गया। जब हैरी द्वारा आज अपने कुर्ता पजामा लेने के लिए फोन आया, तो शोरूम वालों ने कुथ दिनों बाद लेने के लिए कहा जिस पर हैरी भड़क गया और फोन पर ही गाली गलौच करने लगा।

इसी बीच दोपहर में हैरी दुकान पर आया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उसने काउंटर पर पड़ी कैंची उठा ली और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। घटना में वह घायल हो गया, जिसके बाद सिविल अस्पताल जाकर एम.एल.आर. कटवा कर थाने में दी, जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर घटना की जांच की। ए.एस.आई. अजमेर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News