Punjab: 7 महीने के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया, करंट लगने से दर्दनाक मौ/त

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 02:54 PM (IST)

गुरदासपुर (हरमन): थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भिखारीहारनी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां खेल टूर्नामेंट की तैयारियों के दौरान एक युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के युवक हर साल एकजुट होकर खेल टूर्नामेंट आयोजित करते हैं और इस वर्ष भी तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान जब नेट लगाने के लिए लोहे का पोल गाड़ा जा रहा था, तो युवक इंदरबीर उसे सीधा करने की कोशिश कर रहा था। अचानक पोल ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से टकरा गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा।

साथियों द्वारा तुरंत उसे गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांववासियों और परिजनों ने पारंपरिक तरीके से मिट्टी में दबाकर उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मृतक युवक गैस एजेंसी की गाड़ी चलाता था और उसके पीछे 7 महीने का एक बच्चा भी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News