Punjab : बर्थडे पार्टी से लौटा 19 साल का युवक, घर पहुंचते ही हालत देख सहमा परिवार

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 09:18 PM (IST)

राजपुरा  (चावला) : राजपुरा के नजदीकी गांव शामदू के एक युवक जो जन्म दिन मनाने के लिए दोस्तों के साथ गया था, की संदिग्ध अवस्था मौत हो गई। परिवार ने उसके क़त्ल होने का शक जताते हुए उसके दोस्तों पर आरोप लगाया है।

गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा गुरतेज सिंह (19)जो सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है, अपना जन्मदिन मनाने के अपने 6 दोस्तों जो गांव के ही रहने वाले हैं, के साथ गया था और उन्होंने एक ढाबे पर पार्टी की। जब देर रात को उसका बेटा घर पहुंचा तो वह खून से लथपथ जख्मी हालत में था। उसके दादा नरिंदर सिंह ने बताया कि वह सोया हुआ था और उसका पोता जख्मी हालत घर पहुंचा तो देख कि उसके कपड़े खून से लथपथ थे और उसने अपना सिर पकड़ा हुआ था। वह मेरे ऊपर गिर पड़ा और कहने लगा कि मेरी लड़ाई हो गई है, मुझे बचा लो। इसके बाद वह खड़ा हुआ और फिर गिर पड़ा और वह उसके बाद वह बोल नहीं पाया।

जब वह उसे अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। उसके पिता ने बताया कि उनके छह दोस्त जो गांव के ही रहने वाले थे जब उसे छोड़ने आए तो एक लड़के के कपड़ों पर भी खून लगा हुआ था और कार में भी खून के दाग थे, वह उसे लेकर देर तक गलियों में घूमते रहे और उसकी पट्टी तक नहीं करवाई ताकि चोरी छुपे उसे घर छोड़ आएं।

उसने बताया कि उसके बेटे के सिर के पीछे रॉड मारी गई है और उसके कलाई पर भी चोट थी। उसने कहा कि उन्होंने मिल कर मेरे बेटे का क़त्ल कर दिया है। उसने पुलिस से गुहार लगाई कि उन्हें इंसाफ दिया जाये और उसके बेटे के कातिलों को सख्त से सख्त सजा दी जाये।

थाना सिटी पुलिस एसएचओ इंस्पैक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि परिवार वालों द्वारा थाना सिटी में मृतक गुरतेज सिंह के दोस्तों के विरुद्ध शिकायत दी गई है और उन्होंने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के विरुद्ध बनती कार्यवाही की जाएगी और मृतक गुरतेज सिंह के शव को राजपुरा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News