युवक ने Lift के बहाने पंजाब होमगार्ड के जवान का किया अपहरण, फिर कर दिया ये कांड

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2023 - 05:05 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब होमगार्ड के एक जवान का अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित होमगार्ड को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कवराया गया है। होमगार्ड की पहचान त्रिलोक सिंह (50) के रूप में हुई जोकि जीआरपी खन्ना में तैनात है और रात की ड्यूटी पर था। 

बताया जा रहा है कि होमगार्ड त्रिलोक रात के समय मलेरकोटला के जोड़ेपुल नगर पुल के पास खड़ा था। इस दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी जिसे एक युवक चला रहा था उसने त्रिलोक सिंह को लिफ्ट देने की बात कही और उसे बैठा कर ले गया। लेकिन युवक ने उसे खन्ना में नहीं उतारा। जब होमगार्ड ने गाड़ी रोकने के लिए कहा तो दोनों में हाथापाई हो गई। इसी बीच युवक ने उसका बैग भी बाहर फैंक दिया।

यही नहीं इसके बाद वह होमगार्ड त्रिलोक सिंह को अपने गांव ले गया जहां पर उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान गांव निवासियों ने उसे आकर बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक ने होमगार्ड त्रिलोक से बड़ी ही बेरहमी से मारपीट की कि उससे ठीक से बोला भी नहीं जा रहा था और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इस मामले संबंधी फतेहगढ़ साहिब के एस.पी. ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। वह इस पर  कार्रवाई करते हुए जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News