नशों पर नियंत्रण पाने के लिए पंजाब में नौजवानों को खेलों से जोड़ा जाए: चुघ
punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2023 - 02:39 PM (IST)

जालंधर: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि नशों पर नियंत्रण पाने के लिए नौजवानों को पंजाब सरकार खेलों के साथ जोड़े।
आज उन्होंने पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेता व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के साथ पंजाब तथा दिल्ली के राजनीतिक मामलों को लेकर चर्चा की। गौतम गंभीर ने उन्हें बताया कि नौजवानों को अगर खेलों के साथ जोड़ दिया जाता है तो वे स्वत: ही नशों से दूर हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशों पर रोक लगाने में विफल हो गई है जबकि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों से पहले दावा किया था कि अगर उसे सत्ता मिली तो वह नशों पर तुरंत नियंत्रण पा लेगी। परंतु नशे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में बढ़ते नशों को लेकर चिंतित है और यह मामला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ध्यान में भी है।