पंजाब में अफीम सप्लाई करने वाला युवक प्रेमिका सहित गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 04:58 PM (IST)

खन्ना (विपन) : झारखंड का एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ पंजाब में अफीम सप्लाई करने के धंधे में पकड़ा गया। खन्ना पुलिस ने झारखंड से पंजाब को अफीम सप्लाई करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को 4 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। प्रेमी जोड़े के अलावा एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार डी.एस.पी. राजन परमिंदर सिंह ने कहा कि सदर थाना प्रमुख जगजीत सिंह के नेतृत्व में जी.टी. रोड पर मंडियाला कलां के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक स्विफ्ट कार में सवार 3 लोगों को रोक लिया गया। कार को शिव कुमार गुप्ता निवासी बिहार चला रहा था। सोनू शाह निवासी झारखंड, एक लड़की रिंकी कुमारी निवासी झारखंड उसके साथ बैठे थे। रिंकी कुमारी अपने प्रेमी के साथ अफीम की तस्करी में शामिल थी।
कार की तलाशी लेने पर पीछे की सीट पर रखे एक लिफाफे में 4 किलो अफीम मिली। पूछताछ में पता चला कि तस्कर करीब 2 साल से अफीम की आपूर्ति कर रहे थे। वह झारखंड से अफीम लाकर पंजाब में बेचता थे। इस खेप की आपूर्ति पंजाब के जालंधर और होशियारपुर जिलों में की जानी थी। तस्करों को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here