पंजाब के युवको की दुबई में मौत, एस.पी. ओबरॉय के प्रयासों से स्वदेश पहुंचे शव
punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 05:52 PM (IST)

राजासांसी (निरवैल): अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार के सपने को ध्यान में रखकर खाड़ी देश में कड़ी मेहनत करते हुए दिल का दौरा पड़ने से 2 भारतीय युवकों की मौत होने की सूचना मिली है। लोगों की हर मुश्किल घड़ी में मदद करने वाले दुबई के एक प्रमुख व्यवसायी और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से आज सुबह राजासांसी अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।
मोहाली जिले की खरड़ तहसील निवासी सुशील यादव तथा जिला पटियाला के गांव जस्सोमाजरा निवासी मनप्रीत सिंह की मृतक देह लेने पहुंचे उनके भाई अनिल यादव व गुरबचन सिंह ने बताया कि यह दोनों युवक अभी कुंवारे थे। अनिल यादव ने बतााय उनकी पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश व जिला माऊ के साथ है उनके पिता एक स्कूल में बतौर माली सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुशील 2018 में विदेश गए था। मृतक 26 वर्षीय मनप्रीत सिंह के भाई गुरबचन सिंह ने कहा कि मनप्रीत करीब 2 महीने पहले दुबई गया था और कुछ दिन पहले उसे बुरी खबर मिली कि मनप्रीत की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
आज सुबह पहुंचे दोनों मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अजनाला सीमावर्ती तहसील से संबधित 37 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मोहन भंडारी पहुंचा और उनका आज अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय ने बताया कि दोनों मृतक हाल ही में अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास में मजदूरी करने दुबई गए थे। दुबई में भारतीय दूतावास ने जहां शवों को वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं डॉ. ओबेरॉय के निजी सचिव बलदीप सिंह चहल ने भी पूरे ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रद्द किया चीन का दौरा, अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों को वीजा नहीं दे रहा ड्रैगन

Lalita Saptami: सुख-शांति का जीवन जीना चाहते हैं तो आज करें ये पाठ

Durva Ashtami: आज दूर्वा के साथ इस विधि से करें श्री गणेश की पूजा, मन चाहे सुख की होगी प्राप्ति

Bahraich News: दुर्घटना के बाद बढ़ा विवाद और चाकूबाजी में वृद्ध समेत 2 घायल