घर में दाखिल होकर व्यक्ति पर हमला, 5 के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 01:26 PM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि): घर में दाखिल होकर एक व्यक्ति पर कृपाणों के साथ हमला करने पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है और 5 अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी देते थाना सदर बरनाला के पुलिस अधिकारी सतविन्दर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस के पास बलविन्दर सिंह निवासी चीमा ने बयान दर्ज करवाए कि वह 13 मार्च को अपने घर में अकेला था, दरवाजा खटकाया और जब उसने गेट खोला तो 5 अज्ञात व्यक्ति जोकि एक कार में आए थे, गेट के बाहर खड़े थे। उनमें से 2 व्यक्ति जबरदस्ती धक्के से घर में दाखिल हो गए जिन्होंने कृपाणें पकड़ी हुई थीं।

यह भी पढ़ेंः भगवंत मान के शपथ समारोह में पहुंचे गुरदास मान, दिया ये बयान

उन्होंने कृपाणों के साथ उस पर हमला कर दिया। मुदई के बयानों के आधार पर बलराज सिंह निवासी जगराओं हाल आबाद इंग्लेंड, राजा सिंह कबड्डी खिलाड़ी रायसर और 5 अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज कर कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News