कार की चपेट में आने से 2 घायल

punjabkesari.in Thursday, Mar 15, 2018 - 05:30 PM (IST)

बटाला (सैंडी/साहिल):  तारागढ़ के निकट कार की चपेट में आने से मोपेड सवार एक लड़की और महिला घायल हो गई। 
 

जानकारी के अनुसार सुरजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह निवासी ग्रेटर कैलाश और गुरप्रीत कौर पुत्री बलविन्द्र सिंह दोनों  एक मोपेड पर गांव किला लाल सिंह की ओर अपने किसी रिश्तेदार के पास जा रही थीं। तारागढ़ के पास एक कार सवार ने उनको अपनी चपेट में ले लिया जिससे वे गंभीर घायल हो गईं। उनको तुरंत कार सवार ने सिविल अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया। 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News