थाना लाहौरी गेट की पुलिस ने महिला पी.ओ. को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2017 - 12:45 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): थाना लाहौरी गेट की पुलिस ने एस.एच.ओ. रणजीत सिंह के नेतृत्व में हरबंस कौर नामक महिला पी.ओ. को गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. रणजीत सिंह ने बताया कि उक्त महिला पी.ओ. को महिला एस.आई. पुनीत गर्ग ने अपनी टीम समेत गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला के खिलाफ 420 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज किया है। उसको अदालत ने 1 जनवरी 2017 को पी.ओ. करार दिया था। महिला को गिरफ्तार करके माननीय अदालत में पेश कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News