भोला ई.डी. मामले की सुनवाई के लिए अदालत में पेश

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2017 - 01:55 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): ई.डी. मामले की सुनवाई के लिए डी.एस.पी. और अर्जुन अवार्डी जगदीश सिंह भोला को सी.बी.आई. पंजाब के विशेष जज एस.एस. मान की अदालत में पेश किया गया। किसी भी गवाह के न आने पर अदालत ने मामले की सुनवाई 12 मई पर डाल दी है। आज अदालत में ई.डी. द्वारा जे.पी.एस. सराओ और भोला के बचाव पक्ष के वकील सतीश कर्करा पेश हुए। भोला के अलावा मनिन्द्र सिंह बिट्टू औलख, अनूप सिंह काहलों व अन्यों को भी अदालत में पेश किया गया, जिस पर अदालत द्वारा मामले की सुनवाई 8 मई और 19 मई पर डाल दी गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News