धागे के गोदाम में हुई मौत का मामलाः 24 घंटे गुजर जाने पर भी नहीं हुआ मृत लोगों का पोस्टमार्टम

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2017 - 01:35 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): इंडस्ट्री एरिया-ए में धागे के गोदाम में आग लगने के बाद इकट्ठे हुए धुएं के कारण दम घुटने से मरे एक ही परिवार के 3 सदस्यों को 24 घंटे गुजर जाने पर पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। जांच अधिकारी गुरचरणजीत सिंह के अनुसार मृतक मान बहादुर के मुंबई में रह रहे बेटे और जालंधर में शादीशुदा बेटी को फोन कर सूचना दे दी गई है। सुबह बेटी रेखा तो अस्पताल पहुंच गई थी लेकिन बड़े बेटे टेक बहादुर के आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक के रिश्तेदारों के बयान पर धारा-174 की कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात 12.30 बजे पारसनाथ वूल कम्पनी के 3 मंजिला गोदाम में शार्ट सॢकट से आग लग गई थी। इसके चलते पहली मंजिल पर सो रहे मान बहादुर (45), कृष्ण (18) व बबीता (8) की दम घुटने से मौत हो गई थी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कमरे की खिड़की तोड़कर उन्हें बाहर निकाला था और 108 एम्बुलैंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया था। आगजनी में उसी कमरे में सो रही महिला 35 प्रतिशत झुलस गई थी। हादसे के समय दूसरी मंजिल पर मौजूद 7 लोगों को पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।घायल पत्नी पी.जी.आई. रैफर : सिविल अस्पताल के बर्न यूनिट में घायल 40 वर्षीय खीमा को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News