पंजाबी युवकों द्वारा आतंकी ट्रेनिंग लेने पर कैप्टन का हैरान करता जवाब

punjabkesari.in Thursday, Mar 22, 2018 - 04:37 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। सत्र के बाद पत्रकारों  द्वारा जब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से सोशल मीडिया के जरिए सिख युवकों की आई.एस.आई.एस.  भर्ती करने संबंधी सवाल पूछा गया तो उन्होंने हैरानीजनक जवाब देते कहा कि इस में नया क्या है, बल्कि यह तो पहले से ही हो रहा है।  इसके पीछे पाकिस्तानी आई.एस.आई.एस. का हाथ है। 

 

जिक्रयोग्य है कि बुधवार को केंद्रीय ग्रह मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस. आई. भारत में आतंकवादी गतिविधियों के लिए पंजाब के सिख नौजवानों की भर्ती कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में बसे आतंकवादी ग्रुप के सरगना पंजाब और भारत के अन्य हिस्सों में आतंकवादी योजनाएं को बढ़ाने के लिए आई.एस. आई. के दबाव नीचे हैं और पंजाब समेत भारत के अन्य हिस्सों पर हमला करने के लिए यह आतंकवादी ग्रुप ही भारत के सिख नौजवानों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कैप्टन ने कहा कि सोशल मीडिया के द्वारा आई.एस. आई. पंजाब के बेरोजगार सिक्ख नौजवानों की भर्ती कर रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News