12 साल के लड़के ने बच्ची से की अश्लील हरकतें

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2017 - 05:00 PM (IST)

खन्ना (सुनील): आनंद नगर में देर रात्रि 12 साल के एक लड़के ने अपने पड़ोसी की 4 साल की लड़की को गोद में बिठाकर अश्लील हरकतें कीं। लड़की ने घर आकर सारी कहानी बताई तो परिवार ने पुलिस को शिकायत कर दी।

जानकारी के अनुसार गामा (नकली नाम) के भाई की मौत हो चुकी है और उसकी 4 साल की लड़की पड़ोसी के घर खेलने गई थी। रात्रि करीब साढ़े 9 बजे पड़ोसी के लड़के ने उसे गोद में बिठाकर अश्लील हरकतें कीं, लेकिन जब लड़की कुछ बोलने लगी थी तो उसने थप्पड़ मार दिया। इस बात की जानकारी लड़की ने घर आकर अपनी मां को बताई तो उसकी मां ने अपने देवर गामा को यह सारी बात बताई। गामा जब पड़ोसी के घर इस बारे बात करने गया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे खफा परिवार ने पुलिस को शिकायत कर दी। 

ड्यूटी अफसर महिंद्रपाल सिंह सिविल अस्पताल में परिवार के पास पहुंचे तथा उन्हें साथ लेकर मोहल्ले में गए। वहीं अश्लील हरकतें करने वाले तथा धमकी देने वाले उसके भाई को हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News