सुखबीर बादल ने निगम चुनावों के लिए सीनियर नेताओं की लगाई ड्यूटियां

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 01:32 AM (IST)

चंडीगढ़(पराशर): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में होने जा रहे नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी के सीनियर नेताओं पर आधारित तालमेल व स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन कर दिया है। 

रविवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में सुखबीर ने कहा कि नगर निगम के चुनाव की तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर आधारित 4 नगर निगमों हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। ये सभी नेता संबंधित शहर के पार्टी नेताओं और कार्यकत्र्ताओं से विचार-विमर्श करके तालमेल कायम करेंगे और पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश करेंगे। 

जालंधर नगर निगम के लिए बीबी जागीर कौर, अजीत सिंह कोहाड़ और महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल पर आधारित कमेटी का गठन किया गया है। इसी तरह लुधियाना के लिए बलविंद्र सिंह भूंदड़, डा. दलजीत सिंह चीमा, सिकंदर सिंह मलूका और शरणजीत सिंह ढिल्लों पर आधारित कमेटी का गठन किया गया है। अमृतसर के लिए बनाई गई कमेटी में रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, बिक्रम सिंह मजीठिया, गुलजार सिंह रणीके व विरसा सिंह वल्टोहा को शामिल किया गया है। बटाला नगर निगम के लिए जनमेजा सिंह सेखों, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, आदेश प्रताप सिंह कैरों, सुरजीत सिंह रखड़ा और एन.के. शर्मा की कमेटी बनाई गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News