लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2023 - 10:21 AM (IST)

तरनतारन : थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2 पिस्तौल, 6 कारतूस, 2 दातर, 1 कटर बरामद करते हुए केस दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई में विस्तार कर दिया है।

डी.एस.पी. गोइंदवाल साहिब अरुण शर्मा ने बताया कि एस.एस.पी. गुरमीत सिंह चौहान के आदेशों पर जिलाभर में रोजाना विभिन्न पुलिस पार्टियों को गश्त करने के लिए भेजा जाता है, ताकि शरारती तत्वों को काबू किया जा सके। जब पुलिस पार्टी विभिन्न स्थानों पर गश्त कर रही थी। तब पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा गिरोह बनाया गया है। यह गिरोह हथियारों से लैस होकर लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। इनके द्वारा रात को बैंकों में से चोरी की जाती है। अब भी यह गिरोह किसी अनचाही घटना को अंजाम देने के लिए कोई योजना तैयार कर रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। पुलिस पार्टी ने गुरमुख सिंह पुत्र कार्ज सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ बूटा पुत्र गुरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोलू पुत्र जोगिंदर सिंह, बोहड़ सिंह पुत्र करनैल सिंह, मनदीप सिंह उर्फ काला पुत्र कुलवंत सिंह निवासी कैरों नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से 2 पिस्तौल, 6 कारतूस, 2 दातर, 1 इलैक्ट्रोनिक कटर बरामद हुआ। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ थाना सदर तरनतारन में केस दर्ज कर लिया गया है। अदालत से रिमांड हासिल कर अगली पूछताछ की जाएगी। इससे अहम खुलासे होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News