जब पोते को गले लगा रोने लगे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

punjabkesari.in Friday, May 20, 2016 - 10:44 AM (IST)

अमृतसर: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह  भतीजे मनदीप सिंह की हृदयघात से हुई मौत  के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंचे। इस मौके उनकी धर्म पत्नी गुरशरन कौर भी उनके साथ थी।

मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार आज गुरुद्वारा शाहद गंज साहब नजदीक  श्मशान  में किया गया। इस मौके मनमोहन सिंह के इलावा बड़ी संख्या में लोगों ने मनदीप सिंह को अंतिम विदाई दी। रिश्तेदारों से विलाप करते हुए उन्होंने मनदीप के बेटे यानि के अपने पोते को गले लगा लिया। इस मौके वे अपने अांसू रोक न सके।

डा. मनमोहन सिंह आज प्रातःकाल करीब 9 बजे अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। इसके बाद उनको कड़ी सुरक्षा के बीच अमृतसर के सर्कट हाऊस में लाया गया। प्रशासन ने  सुरक्षा के कड़े  प्रबंध किए गए थे। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News