कांग्रेस ने आपातकाल लगा कर देश के लोकतंत्र का गला घोंटा : चुघ

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2024 - 04:48 PM (IST)

अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के अमृतसर स्थित लाहोरी गेट कार्यलय मे रविवार को प्रधानमंत्री मोदी जी के 111 वे मन की बात एपिसोड का लाइव प्रसारण किया गया। यह चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार तीसरी बार एन.डी.ए. सरकार के बाद पहला ऐतिहासिक मन की बात कार्यक्रम का एपिसोड था। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से भरे हाल में मन की बात कार्यक्रम को ध्यान पूर्वक सुना। 

चुघ ने मन की बात के कार्यकर्म के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के इस मन की बात रेडियो कार्यक्रम में देश के कोने-कोने में राष्ट्र के विकास के लिए भूमिका निभाने वाले नायकों की चर्चा की गई है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का नाम है- 'एक पेड़ मां के नाम.' मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है।

चुघ ने कहा कि लोकल से ग्लोबल बनाने, आत्मनिर्भर बनाने और साथ ही साथ भारतीय उत्पादों की पुरी दुनियां में मांग बढ़े इसके लिए मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा है कि भारत के कितने ही प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी दुनिया-भर में बहुत डिमांड है और जब हम भारत के किसी लोकल प्रोडक्ट को ग्लोबल होते देखते हैं, तो गर्व से भर जाना स्वाभाविक है।

PunjabKesari

इस कार्यक्रम से भारत के प्रत्येक क्षेत्र मे रहने वाले देश ओर मानवता की सेवा करने वाले नायकों को पहचान मिली है। इससे भारतवासियों को प्रेरणा भी मिली है। चुग ने कहा कि इन लोगों की जीवन-यात्रा के बारे में जानने को लेकर देश-भर में बहुत उत्सुकता दिखी है। इस मन की बात कार्यक्रम ने कितने करोड़ों देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

चुघ ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार जिस तरह से लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला द्वारा कांग्रेस की सरकार द्वारा 49 साल पहले लगाए गए आपातकाल की 50वीं बरसी पर लोकसभा में निंदा प्रस्ताव रखा गया जिसका भाजपा एवं पूरा देश ने स्वागत किया। चुघ ने आपातकाल के काले दौर की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अहंकार की प्रकाष्ठआ करके देश पर आपातकाल थोप कर भारतीय लोकतंत्र एवं संविधान पर कुठाराघात किया था। 

चुघ ने कहा कि पूरा देश इस प्रस्ताव के साथ हैं और कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी की दादी श्रीमती इंद्रा गांधी के अशोभनीय और अहंकार एवं तानाशाही से भरे इस कुकृत्य से आहत हैं। कांग्रेस द्वारा थोपा आपाताकल भारतीय इतिहास का काला अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस सरकार ने देश पर आपाताकाल लगा कर बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान पर कुठाराघात किया था।  

PunjabKesari

चुघ ने कहा कि लोकसभा में यह निंदा प्रस्ताव आया तब कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता तानाशाही बंद करो जैसे नारा लगा रहे थे, जो वास्तव में कांग्रेस और विपक्षी दलों की तानाशाही मानसिकता को उजगार करता है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा 1975 में लगा आपातकाल इस देश में तानाशाही की मिसाल था। आपातकाल के दौरान नेता, शिक्षाविद्, विद्वतजन, भारतीय  पत्रकार, न्यूज एजेसियों सहित समाज के हर वर्ग के लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया था, जिन लोगों ने भी आपातकाल के विरुद्ध आवाज उठाए थे। नागरिकों के सभी अधिकारों को छीन कर पूरे देश को उस वक्त जेलखाना बना दिया गया था। तत्कालीन तानाशाह कांग्रेस सरकार ने मीडिया पर पाबंदियां लगा दी थी और न्यायपालिका की स्वायतता पर भी अंकुश लगा दिया था। 

इस कार्यक्रम में भाजपा नेता रिटायर्ड एसपी केवल कुमार, सरबजीत सिंह शंटी, जिला उपाध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा, दीपक मखीजा,भाजपा नेता राजेश मेहता ,मंडल प्रधान शिव कुमार शर्मा, रोमी चोपड़ा, टहल सिंह, अरूण खन्ना, हरपाल पन्नू,दविंदर हीरा, अनुज शर्मा , योगेश खन्ना, सतीश अग्रवाल, बॉबी  प्रधान,  डा दीपक , राजिंदर सैक्टरी,स्वच्छ भारत अभियान पंजाब प्रदेश सह संयोजक तरुण अरोड़ा, कार्तिक महाजन, चिराग टंडन सुनील सहगल, राकेश मन्ना, संजीव अरोड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रुति विज, मंजीत चंडोक,सुधा शर्मा, ज्योति काला, कमलेश कुमारी, सहित उपस्थित रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News