पराली को आग लगाने वालों के जिला प्रशासन ने काटे चालान

punjabkesari.in Wednesday, Oct 24, 2018 - 03:11 PM (IST)

बरनाला: पराली को आगे लगाने की घटनाओं पर काबू पाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा 9 चालान काटे जा चुके है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्रर बरनाला धर्मपाल गुप्ता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों, क्लस्टर अधिकारियों व जीओजी के साथ की गई एक विशेष मीटिंग को संबोधित करते हुए दी। 

उन्होंने बताया कि आग लगाने से सबसे अधिक नुकसान किसान का अपना होता है। क्योकि इसके साथ कई तरह की खादें, सूक्ष्म तत्व व मित्र कीड़े मर जाते है। उन्होंने बताया कि एक एकड़ भूमि की पराली को आग लगाने से 32 किलो यूरिया,5.5 किलों डीएपी व 51 किलो पोटास खाद के साथ मल्लहड़ व आर्गेनिक कार्बन जल जाते है। 

उन्होंने कहा कि सिर्फ आग लगाने के साथ पंजाब के किसानों का सीधे तौर पर वार्षिक 500 करोड़ रूपए का नुक्सान हो जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों को पराली की संभाल हेतु कृषि विभाग व सहकारी सभाओं द्वारा सब्सिडी पर मशीनरी उपलब्ध करवाई गई है। जिनमें सुपर एस.एम.एस, मलचर, फलटाऊ हल आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि कोइ्र किसान धान की पराली को आग लगाएगा तो उसका चालान काट कर जुर्माना किया जाएंगा। उन्होंने बताया कि दो एकड़ से काम पराली जलाने पर 2500 रुपए 2 से 5 एकड़ तक हेतु 5000 रुपए व 5 एकड़ से अधिक पराली पर 15999 रुपए का जुर्माना किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News