दुष्कर्म करने पर 2 नौजवानों विरुद्ध केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jun 03, 2018 - 11:13 AM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): सिविल अस्पताल में ड्यूटी दौरान 2 नौजवानों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने पर थाना सिटी-1 में केस दर्ज किया गया है। सब इंस्पैक्टर परमिंद्रजीत कौर ने बताया कि 28-29 मई की मध्यरात्रि को सिविल अस्पताल मेंड्यूटी पर तैनात 2 नौजवानों द्वारा अस्पताल में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर गौरव और मनी विरुद्ध केस दर्ज किया है।

क्या कहना है एस.एम.ओ. का 
जब इस संबंधी एस.एम.ओ. जसवीर औलख से बात की तो उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल बरनाला में हुई यह घटना निंदनीय है परंतु इसमें सिविल अस्पताल के किसी भी कर्मचारी का न तो कोई हाथ है न ही कोई शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News