बठिंडा में भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान 44.4 डिग्री, लोगों का हाल बेहाल

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 05:41 PM (IST)

बठिंडा (परमिंदर): गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है जिसने लोगों को बेहाल कर रखा। तापमान लगातार बढ़ने के कारण सड़कों व बाजारों आदि में भी सन्नाटा छाने लगा है। गर्मी के कारण लोग घरों व व्यवसायिक स्थलों पर दुबकने को मजबूर हो गए हैं। घरों से बाहर निकलते समय भी लोग मूंह सिर को पूरी तरह कपड़ों से ढककर ही बाहर निकल रहे हैं। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों द्वारा अधिक सावधानी बरती जा रही है। 

मौसम विभाग की ओर से बुधवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक दो दिनों में मौसम में कुछ तबदीली होने के कारण भीषण गर्मी से अस्थाई राहत मिल सकती है। इधर गर्मी के कारण दो लोगों की हालत गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय गोल डिग्गी पर एक मजदूर की गर्मी के कारण स्थिति गंभीर हो गई और वह बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम विक्की कुमार ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में डबवाली रोड पर एक बेसहारा व्यक्ति गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा जिसे संस्था ने अस्पताल पहुंचाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News