पराली जलाने के आरोप, 5 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Nov 12, 2025 - 05:59 PM (IST)

फिरोजपुर (आनंद, मल्होत्रा): थाना आरिफ के और थाना घल्लखुर्द के इलाकों में अलग-अलग जगहों पर धान की पराली को आग लगाने के आरोप में पुलिस ने 5 किसानों के खिलाफ 223 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए सहायक थानेदार रणजीत सिंह, सहायक थानेदार जसपाल सिंह, सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि किसान गुरदास सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी अच्छेवाला और गुरदयाल सिंह पुत्र बलवीर सिंह अच्छेवाला के अलावा गांव रत्ता खेड़ा, गांव सप्पांवाली, गांव कब्बरवच्छा में अज्ञात किसानों ने धान की पराली को आग लगाई है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने उक्त किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash