नशीले पदार्थों का सेवन करता युवक गिरफ्तार , NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 05:24 PM (IST)

जलालाबाद (बजाज): थाना थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस ने नशीले पदार्थों का सेवन करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में, जांच अधिकारी और सहायक थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि जब पुलिस टीम गश्त करते हुए गांव टिवाना कलां के पीछे स्थित सोसाइटी के पास पहुंची, तो वहां हरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू पुत्र सुरिंदर सिंह, निवासी बस्ती गुरु नानक नगरी, मन्नेवाला रेलवे स्टेशन के पास, जलालाबाद हेरोइन का सेवन कर रहा था।

पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लाइटर, सिलवर पन्नी पन्नी पर रखी हुई हेरोइन और 20 रुपये का एक जला हुआ पाइप के आकार का नोट बरामद किया गया। हरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू को गिरफ्तार करने के बाद, पुलिस ने पुलिस थाना सिटी जलालाबाद में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21/27/61/85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News